रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। जिला स्कूल प्रांगण में 26 फरवरी से 02 मार्च '2023 तक चलने वाले नाट्य और कला महोत्सव का प्रचार प्रसार "रंग जुलूस" के माध्यम से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार अपने कठपुतली के साथ आए ।
शहर में होने वाली इस पहली और अनूठी 'राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव' में कलकत्ता से पद्मश्री निरंजन गोस्वामी, मधुबनी से पद्मश्री दुलारी देवी, एनएसडी से ज्वाला सिंह, भोपाल से श्री रामचन्द्र सिंह, हैदराबाद से डॉ. सत्यब्रत राउत और प्रबीर गुहा जैसे नामचीन रंगकर्मी आपसे रूबरू होंगे। साथ ही देश भर से आए नाट्यकर्मियों की प्रस्तुति देखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय नाट्य मेला सह चित्रकला प्रदर्शनी में अभिनय एवं पेंटिंग की निशुल्क कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद इस्तियाक,नदीम खान,प्रमोद आज़ाद,सुनील फेकानिया,शिवशंकर,संजय कुमार रजक,कुंदन कुमार,मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ